बकेवर/फतेहपुर । बकेवर थाना कस्बा से चार वर्ष पूर्व गुम शुदा किशोर की थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने सक्रियता के साथ छानबीन शुरू किया है और तह में जाने के लिए जांच प्रक्रिया को आगे बढ़ाया है ।
थानाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने गुमशुदा किशोर के सम्बन्ध में बताया कि थाना बकेवर में हर्षित उर्फ कल्लू पुत्र देवेंद्र कुमार त्रिपाठी की गुमशुदगी की रिपोर्ट मुकदमा संख्या 183/ 19 धारा 363 के तहत पंजीकृत हैं । अपहृत किशोर हर्षित उर्फ कल्लू का औसत कद 5 फुट इकहरा बदन रंग गेहुंआ उम्र वर्तमान में लगभग 19 वर्ष गले में काला धागा जिसमें भगवान शंकर का लाकेट है । नाक पर कटे का निशान है । नारंगी रंग की टीशर्ट जिसके आगे शंकर भगवान की फोटो छपी है और काला हाफ लोवर छींटदार व स्लीपर पहने हुए था ।
थानाध्यक्ष ने अपील किया है कि जो गुमशुदा हर्षित उर्फ कल्लू के सम्बन्ध में जो जानकारी देगा उसे उचित ईनाम दिया जाएगा । हर्षित उर्फ कल्लू की जानकारी क्षेत्राधिकारी बिन्दकी के मोबाइल नंबर 9454401288 या थानाध्यक्ष के मोबाइल नंबर 9454403335 पर दी जा सकती है ।
मालूम हो कि सितंबर 2019 से मार्च 2023 तक के विवेचकों ने सिर्फ मामले की लीपापोती करते आए हैं । चार साल बाद नवांगतुक थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने अब इस मामले को गंभीरता से लिया है और अपनी सक्रियता दिखाई है । जिससे अपहृत किशोर के परिजनों ने संतोष व्यक्त किया है ।
