कानपुर । बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग उत्तर प्रदेश निदेशालय द्वारा जनपद कानपुर नगर के अंतर्गत मंजू पाल पत्नी लक्ष्मी नारायण पाल,ग्राम सलेमपुर,आंगनवाड़ी कार्यकत्री बाल विकास परियोजना सरसौल कानपुर नगर को आंगनवाड़ी कार्यकत्री पद से मुख्य सेविका पद पर पदोन्नति हो गया ।
मुख्यसेविका पद पर पदोन्नति की खबर मिलते ही मंजू पाल के परिजनों में खुशी का महौल दिखाई दिया ।
विधायक कल्याणपुर एवं महिला बाल विकास समिति की अध्यक्षा नीलिमा कटियार के द्वारा मंजू पाल को मुख्य सेविका का नियुक्ति पत्र दिया गया । वही सुपरवाइजर्स एसोसिएशन की प्रांतीय उपाध्यक्ष मंजू रानी कुशवाहा ने बताया कि मंजू पाल को मुख्य सेविका पद पर पदोन्नति होने पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं व ढेरों बधाइयां है ।
उन्होंने कहा कि मंजू पाल ने आंगनवाड़ी कार्यकत्री के पद पर रहकर काफी संघर्ष और मेहनत किया । जिसका परिणाम आज उन्हें प्राप्त हुआ । इस अवसर पर दुर्गेश प्रताप सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी कानपुर नगर एवं मंजू रानी मुख्य सेविका बाल विकास परियोजना सरसौल उपस्थित रही ।
