फतेहपुर । दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के लिए प्रोत्साहन योजना कार्ड पंजीकरण हेतु चिन्हांकन हेतु सभी ब्लाक मुख्यालयों में शिविर आयोजित किए जाएंगे ।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि फतेहपुर में कार्यालय जिलाधिकारी द्वारा दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं जैसे-दिव्यांग पेंशन,कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण,दुकान संचालन, दिव्यांग शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना एवं UDID (यू०डी०आई०डी० कार्ड) पंजीकरण हेतु चिन्हांकन एवं आवेदन पत्र भराये जाने हेतु जनपद के समस्त विकास खण्डों में शिविर का आयोजन 21 अगस्त से 06 सितम्बर 2023 तक किया जा रहा है ।
तत्क्रम में वि०ख० मलवां में कल शिविर/कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है । इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके । आवश्यक अभिलेख 40 प्रतिशत से अधिक का विकलांगता का प्रमाण पत्र ।
आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र में रु0 46080.00 वार्षिक एवं शहरी क्षेत्र में रू0 56460.00 वार्षिक तक) ।
यदि किसी दिव्यांगजन के पास तहसील से निर्गत आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र नहीं है तो उन दिव्यांगजनों द्वारा ग्राम प्रधान से निर्गत आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र आयोजित शिविर में लाना होगा ।
आधार कार्ड ।
वोटर आई०डी० कार्ड ।
पासपोर्ट साईज 02 फोटो ।
