बकेवर/फतेहपुर । समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सपा पिछड़ा वर्ग राजपाल कश्यप की मौजूदगी में फतेहपुर वरिष्ठ नेता युव जन सभा के पूर्व जिलाध्यक्ष बिन्दकी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी महेंद्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी का सदस्य मनोनीत किया है ।
श्री महेन्द्र सिंह बच्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत होने पर समाजवादी पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी हैं ।
श्री महेन्द्र बहादुर सिंह उर्फ बच्चा सिंह 1987 से सपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के साथ जुड़े थे ।
1995 में युवाजन सभा के फतेहपुर जिलाध्यक्ष मनोनीत किए गए ।
2005 जिला महासचिव बने और 2012 में बिन्दकी विधानसभा से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ें और दूसरे नम्बर पर रहे ।
