– विद्यालय साफ सुथरा न मिले तो प्रधानाध्यापकों पर होगी सख्त कार्यवाही, एमडीएम पंजिका रखें दुरुस्त ।
– अनिमियता पाए जाने पर प्राथमिक विद्यालय ऐंरायां व कंपोजिट विद्यालय रामनगर कौंह के प्रधानाध्यापक निलंबित ।
फतेहपुर । जनपद फतेहपुर में जब से नए बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव ने कार्यभार संभाला है तब से प्राथमिक ,कंपोजिट विद्यालयों के प्रधानाध्यापक,इंचार्ज प्रधानाध्यापाको के अनियमितता बरतने पर शिकंजा कसा जा रहा है । जिससे बेसिक शिक्षा विभाग के प्रधानाध्यापकों,अध्यापकों और कर्मचारियों की रातों दिन की नीद उड़ी हुई है । इसी क्रम में एक प्रधानाध्यापक और एक इंचार्ज प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है । प्राथमिक विद्यालय बहादुरपुर विकास खण्ड ऐंरायां के प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है इन पर ये आरोप है कि अध्ययनरत छात्रों एवं स्टाफ के साथ अनुचित भाषा एवं बहुत ही गंदा व्यवहार करते थे । इसके साथ ही मध्याह्न भोजन में घोर लापरवाही की बरती जाती थी ।
इसी तरह कंपोजिट विद्यालय रामनगर कौंह बीआरसी असोथर से संबद्ध प्रधानाध्यापक राम भवन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । इन्होंने कंपोजिट ग्रांट का दुरूपयोग,वित्तीय अनिमियता कर विद्यालय के वातावरण को प्रदूषित किया था । इसके साथ ही विद्यालय की साफ सफाई को नजरंदाज करना व मध्याह्न भोजन पंजिका के अव्यवस्थित होना है । जिसको लेकर इन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है ।
बी एस ए पंकज यादव ने बताया कि जनपद में इस तरह की लापारवाही करने वाले किसी भी अध्यापक,प्रधानाध्यक की शिकायत मिलती है तो वो बख्शे नहीं जायेगे । उन्होंने हिदायत दिया है कि सभी अध्यापक अपने अपने विद्यालय को साफ सुथरा रखे,मध्याह्न भोजन पंजिका में किसी भी तरह की लापारवाही न बरतें वरना उनकी ये गलतियां क्षम्य नहीं होगी ।
