कानपुर । कानपुर के बौसर स्थित उषा पापुलर शिक्षा संस्थान में रोटरी क्लब एलीड के तत्वाधान में मेंहदी व कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोटरी क्लब एलीड की प्रेसिडेंट प्रीति बग्गा ने मां सरस्वती एवं दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया । इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । जिसमें उषा पापुलर विद्यालय की छात्राओं ने बढ़चढ हिस्सा लिया । छात्राओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया । मेहंदी प्रतियोगिता में सलोनी,मुस्कान प्रथम ,ज्योति द्वितीय,स्वाति व शिवानी का तृतीय स्थान रहा । कार्यक्रम के दौरान प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मुख्य अतिथि के द्वारा मेडल व पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया ।

वहीं कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया ।
कबड्डी में विजेता टीम से यश राजपूत,समीर,प्रखर,अभिषेक ,कृष्णा,अनुज,रोहित, दिव्यांशू, कृष्णा,आशीष,अमन,अनुज, विकेश अंकुश ।
उपविजेता टीम से राघवेन्द्र,देवेंद्र,राज,आर्यन,आदित्य,आनन्द, शुभम,परिक्षित,सुधीर,हिमांशू,ईशांत,अभिषेक,शिवा, मोहित, नितेश,दीपक,राज,अंशू,आयुष ।
इस मौके पर अश्वनी कुमार पूर्व अध्यक्ष, वीपी विद्यार्थी प्रधानाध्यापक,एसएस प्रजापति,अजय,राजू कुशवाहा, पुष्पेन्द्र सिंह,मलखान यादव,शिवांगी कुशवाहा, वैशाली शुक्ला, प्रिंसी सोनी,दीक्षा, आकांक्षा, अनुपन के अलावा विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं ।
