– जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही शुरू,धन भी अवमुक्त ।
फतेहपुर । जनपद फतेहपुर में बकेवर थाना बिल्डिंग अपने ने अवतार में हाईटेक बनेगा । इस थाने के नए भवन निर्माण के लिए लगभग 7:30 बीघा जमीन के अधिग्रहण की कार्यवाही राजस्व विभाग द्वारा की जा रही है । थाना का यह नवीन भवन आधुनिक साज सज्जा के साथ चार मंजिला बनेगा । पुलिस प्रशासन के सूत्रों के अनुसार नवीन थाना भवन के लिए शासन से धन भी अवमुक्त किया जा चुका है ।
बीते दिन थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी,हेड कांस्टेबल यासीन खान ने राजस्व विभाग की टीम के साथ अधिग्रहित की जाने वाली जमीन को मौके पर जाकर देखा । प्रदेश सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस बालको आधुनिक हथियारों से जहां लैस किए जाने की कवायत की जा रही है । वहीं नए बन रहे थाना भावनों को भी हाईटेक तरीके से बनाया जा रहा है । इसी कड़ी में जनपद फतेहपुर के थाना बकेवर के नवीन भवन को हाईटेक बनाने की मंजरी शासन द्वारा दी गई है और इसके लिए धन भी अवमुक्त कर दिया गया है । जमीन अधिग्रहण के कार्रवाई पूरी होते ही इस नवीन भवन के निर्माण का कार्य प्रारंभ हो जाएगा ।
