फतेहपुर । बेसिक शिक्षकों को गणित किट को लेकर तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में प्राचार्य नजरुद्दीन अंसारी के मार्गदर्शन में आयोजित परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों का गणित किट के प्रभावी उपयोग हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण का समापन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव, सेवारत प्रशिक्षण प्रभारी विनय कुमार मिश्र,नोडल प्रशिक्षक संजीव सिंह की मौजूदगी में किया गया । प्रशिक्षण संपन्न होने के पश्चात प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए ।
तीन दिवसों में सन्दर्भदाताओं शीरज दीक्षित,अजय कुमार मिश्र ,राजेन्द्र पटेल तथा विपिन त्रिपाठी ने गणित किट का परिचय ,ठोस आकृतियां,टाईल्स,खेल मुद्रा,संख्या कार्ड तथा घड़ी, डोमिनो संख्या कार्ड,ब्लॉक्स,स्थानीय मान कार्ड आदि ।
किट में प्राप्त सामग्रियों का शिक्षण में उपयोग की विधियों को उदाहरणों के माध्यम से परिचित कराया । प्रतिभागियों द्वारा प्राप्त किये गए प्रशिक्षण के सम्बन्ध में प्रतिपुष्टि प्रदान की गई और कहा गया कि अब हम गणित किट को विद्यालयों में विभिन्न तरीकों से उपयोग में लाएंगे जिससे बच्चों के अधिगम में उत्तरोत्तर वृद्धि की जा सके ।
इस अवसर पर अतुल कुमार प्रवक्ता डायट ने भी प्रशिक्षण के बिंदुओं पर प्रकाश डाला । मालूम हो कि परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के अंतर्गत गणित,विज्ञान एवं भाषा के संदर्भ में अधिक से अधिक अधिगम की बढ़ोतरी के प्रयास किए जा रहे हैं । इसी संदर्भ में प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक नजरुद्दीन अंसारी के नेतृत्व में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया ।
प्रशिक्षण जनपद के सभी प्राथमिक विद्यालयों के गणित शिक्षकों को दिया जाएगा । प्रशिक्षण में डायट प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र सहित सभी प्रवक्ता अपनी भूमिका बेहतर ढंग से निभा रहे हैं ।
