फतेहपुर । मंत्री,सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग,खादी ग्रामोद्योग एवं ग्रामोद्योग ,रेशम उद्योग हथकरघा एवं वस्त्रोद्योग उ०प्र० सरकार/प्रभारी मंत्री जनपद फतेहपुर राकेश सचान ने तहसील बिन्दकी के ग्राम पंचायत आशा अभयपुर,बेनीखेडा, जाड़े का पुरवा,मल्लू का डेरा,सदनहा,बिन्दकी फार्म,बड़ा खेड़ा,पंचघरा आदि ग्रामों में गंगा नदी के जल स्तर में हुई वृद्धि के दृष्टिगत बनाए गए बाढ़ राहत केंद्र महुवा घाट का निरीक्षण किया और प्रभावित लोगो का कुशलक्षेम जाना और बाढ़ राहत सामग्री पहुँचाई ।

जिसमे 10 किग्रा आटा,10 किग्रा चावल,02 किग्रा अरहर की दाल,01 किग्रा नमक,01 ली0 सरसो का तेल, हल्दी, मिर्च,सब्जी मसाला,02 किग्रा भुना चना,01 किग्रा गुड़ ,10 पैकेट बिस्किट,मोमबत्ती,माचिस,नहाने का साबुन,डिग्निटी किट -सेनेटरी पैड,साबुन,तौलिया,सूती कपड़ा,10 किग्रा आलू,एक बोरी लाई आदि का वितरण किया ।

उन्होंने कहा की बाढ़ से प्रभावित लोगो को हर संभव मदद कर जनहानि और पशुहानि नहीं होने दिया जाएगा । उन्होंने कहा बाढ़ से जिन लोगो की फसल नष्ट हो गई है इसका सर्वे कराकर नियमानुसार कार्यवाही पूरी करते हुए मुवावजा देने के निर्देश उपजिलाधिकारी बिंदकी को दिए ।
उन्होंने कहा कि इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए कि जिसने फसल बोई है । उसको भी नुकसान का मुआवजा मिल सके ।
इस अवसर पर विधायक जहानाबाद,अपर जिलाधिकारी (वित्त /राजस्व),अपर पुलिस अधीक्षक ,उपजिलाधिकारी बिन्दकी, तहसीलदार,नायब तहसीलदार, ग्राम प्रधान सहित नागरिकगण उपस्थित रहे ।
