– सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी

बिन्दकी/फतेहपुर । बिन्दकी में भी सभी स्कूल और कॉलेज में चंद्रयान -3 का लाइव प्रसारण देखने के लिए सुबह से शाम तक स्कूल और कॉलेज खुले रहे हैं । जिसको देखने के लिए बच्चो में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था । शाम को जैसे ही चंद्रयान-3 सफलता पूर्वक लैंड किया वैसे ही बच्चो ने भारत माता कि जय के नारे लगाने शुरू कर दिए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी और तिरंगा झंडा भी फरयाया । बच्चो ने बताया की यह लाइव प्रसारण उन्हे हमेशा याद रहेगा ।
वही 23 अगस्त दिन बुधवार को उत्तर प्रदेश के जनपद फतेहपुर के तहसील बिन्दकी में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लंका रोड बिन्दकी में भी चंद्रयान 3 का लाइव प्रसारण किया गया । जैसे ही 6 बजकर 06 मिनट पर चन्द्रयान 3 की चन्द्रमा पर सफल सॉफ्ट लैंडिंग किया वैसे ही विद्यालय परिवार में अध्यापक व बच्चे खुशी से झूम उठे ।

बिन्दकी स्थित कॉलेज में चंद्रयान लैंडिंग की लाइव वीडियो कॉलेज के शिक्षक और सभी छात्रों को दिखाई गई । उन्हें मिशन चंद्रयान के बारे में जानकारी दी गई और जैसे ही चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग हुई वैसे ही सभी बच्चों और टीचरों ने ताली बजाकर अपनी खुशी जाहिर की । पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट तथा भारत माता की जय के नारों से गुज मान हो उठा । सभी ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हर्ष व्यक्त किया ।
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कहा कि चंद्रयान की चांद पर सफल लैंडिंग ने दुनियां में देश का न सिर्फ नाम रोशन किया है । बल्कि अब हमारा देश विश्व के महाशक्तिशाली देश में शामिल हो चुका है । वही स्कूल के बच्चो ने तिरंगा लहराते हुए नारे लगाए और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दी ।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बलराम सिंह , कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, वरिष्ठ आचार्य देवेन्द्र सिंह के अलावा, समस्त अध्यापक गण, छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।
