फतेहपुर । जनपद फतेहपुर में तैनात जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) पंकज यादव बहुत ही सौम्य,सरल,उदार, बेहद ईमानदार व कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी है ।
जो कभी अध्यापक सीधा अधिकारी से नही मिल पाता था ।आज बीएसए पंकज यादव के आने से वो अध्यापकों और जनता से सीधे संवाद कर रहे हैं और स्कूलों की जो समस्या है । उसका निराकरण भी कर रहे । नए बीएसए के आने से बृहत स्तर पर परिवर्तन देखने को मिल रहा है ।
आईये जानते हैं बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव के बारे में –
बीएसए पंकज यादव ने हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट की पढ़ाई कानपुर से की है ।
इसके बाद मदनमोहन मालवीय महाविद्यालय गोरखपुर से बीटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की ।
इसके बाद 13 वर्ष मुंबई, नोएडा तथा गुड़गांव में एक कंपनी में बतौर मैनेजर के पद पर काम किया ।
वर्ष 2016 में पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद जिला जालौन की कालपी मे नायब तहसीलदार के पद पर सेवाएं दे दी । 2022 में फिर से पीसीएस की परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित हुए हैं ।
अब तक मिड डे मील प्राधिकरण में सहायक निदेशक पर तैनात पंकज यादव की बीएसए के तौर पर यह पहली जनपदीय तैनाती है ।
