फतेहपुर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उ०प्र० लखनऊ एवं जिलाधिकारी फतेहपुर के आदेश के क्रम में एवं सहायक आयुक्त (खाद्य) -II फतेहपुर श्री देवेन्द्र पाल सिंह के निर्देश पर आगामी रक्षा बन्धन पर्व के अवसर पर जनपद फतेहपुर में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु गत 28 अगस्त से कल 30 अगस्त 2022 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान के क्रम में आज मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी फतेहपुर राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 05 खाद्य पदार्थों के नमूने संग्रहित किये गये एवं 23 किग्रा० अपमिश्रित छेना (अनुमानित मूल्य रू 4830/-) को नष्ट कराया गया । खाद्य प्रतिष्ठान जिनके नमूना जाच हेतु संग्रहित किये गए । नारायण डेयरी, चौडगरा से मक्खन एवं घी का एक-एक नमूना संग्रहित । विकास पेडा,आँग से छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित । बाजपेयी स्वीट्स ,जहानाबाद से बूँदी लड्डू का एक नमूना संग्रहित । कुशवाहा स्वीट्स, जहानाबाद से छेना का एक नमूना संग्रहित तथा 23 किग्रा० अपमिश्रित छेना को नष्ट कराया गया ।
समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने,दुकानों में साफ-सफाई रखने,मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने,व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने के कड़े निर्देश दिये गये । मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया ।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) ll फतेहपुर,देवेन्द्र पाल सिंह,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित,खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव,श्रीमती पूजा गुप्ता,अरविन्द कुमार सिंह,रामबाबू, उपस्थित रहे ।
