कानपुर । पनकी में स्थित श्री सोमेश्वर महादेव धाम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा भोले नाथ की कृपा से श्री सोमेश्वर शिव सेवा मंडल के तत्वावधान में 21 यजमानों ने समल्लित होकर शिव महारुद्राभिषेक का विशाल आयोजन किया । जिसमें प्रधान आचार्य पंडित शिवम कृष्ण जी के द्वारा वैदिक विधि विधान के अंतर्गत वेद मंत्रों के द्वारा रूद्राभिषेक व शिवार्चन कर दिव्य श्रृंगार कराया किया गया । कार्यक्रम के बाद सुंदर सुंदर भजनों का भक्तों ने आनंद लिया दिव्य भजनों व बम बम के जय कारों से गूंज उठा सोमेशवर धाम सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर सोमेश्वर धाम की महिमा गई ।
इस कार्यक्रम के शुभ अवसर पर सोमेश्वर शिव सेवा मंडल से जुड़े ,पं ऋषभ शुक्ल,पं मोहन पांडेय,पं आशीष अवस्थी,पं अनुभव द्विवेदी,पं दिलीप मिश्र,पं कुलदीप तिवारी,सुमित,कौशल,सोनू,अर्पित ,भानु,कृष्णा शुक्ला आचार्यगण व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे ।
