– आत्महत्या के लिए नहर में कूदी थी बहन,पीएसी के गोताखोर चला रहे हैं रेस्क्यू ऑपरेशन
बकेवर/फतेहपुर । रामगंगा निचली नहर में सुबह डूबे भाई बहन के शवों को खोजने में पीएसी स्टीमर टीम प्रभारी बी.के. सिंह की छह सदस्यीय टीम रेस्क्यू कर रही है । किंतु खबर लिखे जाने तक शवों को खोजने में टीम विफल रही है । खबर के मुताबिक बकेवर थाना क्षेत्र के गांव दुबेपुर में रक्षाबंधन त्योहार के पूर्व में बहन रानी पुत्री रणजीत सिंह उम्र 20 वर्ष में निचली रामगंगानगर में कूद गई । बहन को बचाने के लिए दिव्यांग भाई दीपक भी कूद गया । यह सब पीछे से दौड़ रही मां ने देखा और शोर मचाती रही । लेकिन दोनों ने नहीं सुना इसके बाद माँ मीना ने दौडकर समीप के चौराहे बैठका पर खड़ी हंड्रेड डायल को सूचना दी । हंड्रेड डायल ने ही बकेवर थाने में सूचना दी । इसके बाद देवमई पुलिस चौकी,मुसाफा पुलिस चौकी सहित थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा । लेकिन घंटो के प्रयास के बाद कुछ भी सफलता नही मिली । जिसके बाद बिंदकी से फायर ब्रिगेड की टीम भी आई लेकिन ढाक के तीन पात वाली ही कहावत रही । गांव के लोगो ने भी नहर में उतरकर काफी दूर तक खोजबीन की । बकेवर थानाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी की सूचना पर पहुंची पीएसी स्टीमर टीम ने की खोज शुरू किया फिर भी अभी तक दोनों भाई बहनों का कोई सुराग नहीं मिल सका ।
थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने शोक जताते हुए बताया कि पीएससी की गोताखोर टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही है । जल्द ही प्रयागराज से भी एक एनडीआरएफ की टीम आ रही है । जल्द ही दोनों भाई बहनों की खोज कर ली जाएगी ।
