बकेवर/फतेहपुर । थाना क्षेत्र के जलाला गांव में एक व्यक्ति को गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी गई । दरअसल पीड़ित व्यक्ति के साथ गांव के ही कुछ लोगो से आवारा जानवर को लेकर हुए विवाद में घटना हुई ।
जलाला गाँव के सतीश पुत्र बाबूराम पाल ने तहरीर देकर बताया कि गाँव के ही सरवर व अपसर पुत्रगण सनवर खाँ व बारिश पुत्र अपसर खाँ मुझसे एक आवारा गौवंश को जबरियन बांधने को कह रहे थे और बोलते है कि ये मेरा काफ़ी नुकसान करता है । हमारे मवेशियों को चोट पहुँचता है और उनका चारा भी चट कर जाता है । जिसके जिम्मेदार तुम हो । इसी कारण विगत शुक्रवार की रात उपरोक्त लोग अपने साथियों समेत घर की छत पर चढ़कर मुझे जान की मारने की धमकी देकर मेरे साथ गाली-गलौज पर आमादा हो गए ।
थानाध्यक्ष राजेंद्र त्रिपाठी ने बताया सतीश के तहरीर पर उपरोक्त तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है । कार्यवाही की जा रही है ।
