बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खण्ड के प्राथमिक विद्यालय गंगचौली खुर्द में शिक्षा चौपाल का आयोजन किया गया । जिसकी अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी देवमई प्रवीण शुक्ला के द्वारा की गई ।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक आशीष पांडेय द्वारा अभिभावकों से संवाद स्थापित करते हुए बच्चों को प्रतिदिन प्रतिदिन विद्यालय समय से भेजना एवं पूर्ण रूप से ड्रेस पहनकर भेजें,समय-समय पर विद्यालय आकर अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति जानने का प्रयास करें एवं अमूल्य सुझाव भी दे, साझा करें । खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा डीबीटी,आधार कार्ड,आत्मीय संबंधों पर विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही आलोक द्विवेदी ऐआरपी द्वारा निपुण भारत के तहत उपलब्ध सामग्री का बिंदवार प्रस्तुतीकरण किया गया ।
इस चौपाल में रागिनी वर्मा,अलका वर्मा,अदिता पांडेय,रासु शुक्ला, विनोद कुमार एवं सुरेखा सिंह के द्वारा भी अभिभावकों के साथ शिक्षा से संबंधित विषय वस्तुओं को साझा किया गया । बैठक का संचालन योगेन्द्र पाल द्वारा बहुत ही बेहतरीन ढंग से किया गया । इस मौके पर इंद्रपाल, रवि शुक्ला, छोटेलाल सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे ।
