कानपुर । औद्योगिक क्षेत्र रूमा के पास एनएच 2 से ट्रक चोरी का मामला प्रकाश में आया जहां रात में ट्रक चोरी हो गया । जब ट्रक ड्राइवर थाने पहुंचा तो पुलिस ने मामले को गंभीरता से न लेकर टालमटोल कर दिया । जिसके बाद ट्रांसपोर्टर ने कोर्ट की शरण ली ।
न्यायालय के आदेश के बाद ट्रक चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है । मिली जानकारी के अनुसार उरई निवासी अब्दुल कय्यूम ने बताया कि 18 जून को उनका ड्राइवर सुबराती ट्रक लेकर कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा था । रूमा एनएच2के पास हनुमान मंदिर के सामने ट्रक की हेडलाइट खराब हो गई तभी ट्रक ड्राइवर ने उस ट्रक को हाईवे किनारे खड़ा दिया और वह मैकेनिक की जानकारी करने रामादेवी चला गया जब वह लौटकर वापस आया तो ट्रक वहां से गायब था । वह काफी देर तक खोजबीन करता रहा लेकिन ट्रक का पता नहीं मिला । ड्राइवर पहले कुलगांव चौकी और फिर महराजपुर थाने पहुंचा पुलिस ने उसे टरका दिया । जिसके बाद वह न्यायालय की शरण में गया । जहां मुकदमा दर्ज पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई । वहीं इस मामले में महाराजपुर थाना प्रभारी अभिषेक शुक्ला का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है ।
