कानपुर । रक्षाबंधन को लेकर बहनें काफी उत्साहित हैं । भाई भी राखी बंधवाने को उतावले हैं । रक्षाबंधन से पहले महाराजपुर थाने में पुलिसकर्मियों की कलाई पर कई बहनों ने परंपरागत तरीके से माथे पर तिलक लगाकर राखियां बांधी । इसके बाद पूरे थाने का माहौल कुछ पल के लिए अनूठे प्यार के अनोखे बंधन में सराबोर हो गया ऐसे में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान मायूसी न हों ।इसके लिए बुधवार को सुरजन सिंह पब्लिक कालेज महाराजपुर की छात्राओं ने थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला सहित अन्य पुलिसकर्मियों की कलाई पर राखी बांधी और समस्त जवानों को मिठाई खिलाई तथा जवानों ने सभी बहनों को चाकलेट व उपहार प्रदान की । पुलिसकर्मियों ने भी बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर भाई का फर्ज निभाते हुए बताया कि पुलिस की नौकरी में आने के बाद त्योहार में घर जाने का मौका नही मिलता है । रक्षा बंधन से पहले बहनों का प्यार रक्षा सूत्र के साथ मिला इससे बड़ा सौभाग्य क्या हो सकता है ।
महाराजपुर थानाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने सभी को सुरक्षा का भरोसा देते हुए कहा कि सभी निडर होकर पढ़ाई करें व किसी भी जरूरत के समय पुलिस का सहयोग लें ।
उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी ‘इमरजेंसी’ सेवाएं प्रदान करते हैं । पुलिसकर्मी प्रत्येक पर्व एवं त्यौहारों पर अपने घर परिवार से दूर रहकर जनता की हिफाजत में लगे रहते हैं ।
इस मौके पर पवन तिवारी चौकी इंचार्ज सरसौल,धीरेन्द्र मिश्रा उपनिरीक्षक, राजकुमार उपनिरीक्षक, विनय प्रताप सिंह मैनेजर सुरजन सिंह पब्लिक कालेज, नेहा द्विवेदी प्रधानाचार्या, विराट प्रताप सिंह कॉर्डिनेटर, अक्षय प्रताप सिंह डायरेक्टर समेत छात्राएं उपस्थित रहीं ।
