– उपकेंद्र से नही मिलती है खामियों सटीक की जानकारी ।
बकेवर/फतेहपुर । बकेवर उपकेंद्र 33/11 के अंतर्गत आने वाले फीडरों में खजुहा,पधारा,देवमई,जहानाबाद व कस्बे की विद्युत वितरण प्रणाली पूरी तरह से ध्वस्त पड़ी है । उपकेंद्र के अंतर्गत आये दिन कोई न कोई फाल्ट होता ही रहता है ।
शनिवार की रात से पधारा फीडर के अंतर्गत कस्बे सहित दर्जनों गांवों की आपूर्ति बाधित हो गयी थी । रात में कुछ देर तो आपूर्ति ठीक रही लेकिन भोर पहर से फिर वही हाल है । कस्बे के कई इलाकों में तो 15 से 18 घंटे से बिजली गायब है । घरो की पानी की टंकियां खाली हो गयी है । विभाग के प्रति लोगों में रोष व्याप्त है । आये दिन होने वाले फाल्टों से घरेलू उपकरण ठूठ बन कर रह गए है । वर्तमान समय में धान की फसल को सिचाई की आवश्यकता है । बिजली आपूर्ति बाधित होने से किसान बेहाल व परेशान हैं । रात में कभी-कभी लो बोल्टेज आता है । जो आमजनमानस की नींद हराम कर देता है विभागीय अधिकारी व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण लोगों का जीना दुश्वार हो गया है । प्रतिमाह हज़ारों का बिल देने के बावजूद लोगों को ना ही सुचारू रूप से बिजली मिल पाती है नही ही फाल्टों की जानकारी मिलती है । उपभोक्ताओं को विद्युत विभाग के प्रति रोष है । खबर लिखे जाने तक विद्युत आपूर्ति बहाल नही हो सकी है ।
इस विषय मे जब बकेवर उपकेन्द्र में सम्पर्क किया गया तो जेई रामनयन यादव उपकेन्द्र में नही आये थे और उनका फ़ोन भी नही लगा । टीजीटू बबलू यादव ने बताया तार टूटने से फाल्ट आयी थी । लाइनमैन को भेजा गया है । जल्द आपूर्ति बहाल होंगी ।
इनसेट –
कर्मचारियों के बंद रहते हैं फोन
कस्बेवासियों का कहना है कि कम से कम उपभोक्ताओं को फाल्टों की सटीक जानकारी तो होनी चाहिए । आये दिन आपूर्ति बाधित होने पर बिजली सम्बंधित जानकारी विभाग का कोई कर्मचारी नही देता पाता है । दिन में होने वाले फाल्टों की जानकारी तो वहाँ पहुँचने पर हो जाती है । जबकि रात के समय हुए फाल्टों की जानकारी नही मिल पाती है । रात के समय किसी भी विद्युतीकर्मी से बात करना अपने आप मे बडी बात होती है । किसी का मोबाइल बंद बताता है । किसी का फ़ोन नही उठता है तो किसी को फाल्टों की जानकारी ही नही होती है ।
आखिर विभाग का यह रवैया है तो उपभोक्ताओं की सुनेगा कौन ?
