फतेहपुर । जिला समाज कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि जनपद के समस्त हाईस्कूल (कक्षा 9-10) राजकीय / मान्यता प्राप्त नवीन विद्यालयों को सूचित किया जाता है कि जिन संस्थाओं की मान्यता 15 जुलाई 2023 तक प्राप्त हुयी है तथा सत्या का नाम मास्टर डाटा बेस में सम्मिलित नहीं है निम्न विवरण के अनुसार मास्टर डाटा बेस में अपने विद्यालय का नाम आनलाइन कराते हुये आनलाइन की प्रति एवं मान्यता की प्रति तत्काल जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय फतेहपुर में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे । ताकि संस्था को पासवर्ड निर्गत किया जा सके ।
प्रक्रियात्मक कार्यवाही-विद्यालय द्वारा मास्टर डाटा तैयार करना- प्रदेश में स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालयों द्वारा मास्टर डाटाबेस में सम्मिलित होने के लिये तक आनलाइन आवेदन करने की कार्यवाही किया जाना, जिला विद्यालय निरीक्षक के समक्ष समस्त प्रपत्र प्रस्तुत करना, तदोपरांत जिला समाज कल्याण अधिकारी से पासवर्ड प्राप्त करना (नवीन|सस्थायें) एवं मास्टर डाटा में सम्पूर्ण सूचनायें भरकर/अपलोड करके प्रमाणित कराना ।
प्रस्तावित समयावधि-07 अगस्त 2023 से 30 सितम्बर 2023 तक ।
प्रक्रियात्मक कार्यवाही-जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सत्यापन-सम्बन्धित जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा उनकी अधिकारिता में आने वाले समस्त विद्यालयों की मान्यता एवं स्वीकृत सीटों की संख्या एक प्रोफाइल को आनलाइन डिजिटल हस्ताक्षर से सत्यापित करना ।
प्रस्तावित समयावधि-08 अगस्त से 05 अक्टूबर 2023 तक ।
प्रक्रियात्मक कार्यवाही-छात्रों द्वारा आनलाइन आवेदन- छात्र / छात्राओं द्वारा आनलाइन आवेदन किया जाना ।
