फतेहपुर । जिला चिकत्सालय परिसर में बायो सेफ्टी लैब में डेंगू एलाइजर मशीन का जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने फीता काटकर उद्धघाटन किया ।


उन्होंने लैब चिकित्सक से डेंगू की जांच की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी ली ।
चिकित्सक (माइक्रो) डॉ० शालिनी उपाध्यय ने बताया कि डेंगू एलाईजर मशीन द्वारा आई0जी0एम0 एवं एन0एस0- 1 की जांच होगी । जिससे कि डेंगू की कंफर्मेटिव रिपोर्ट आयेगी । अभी तक डेंगू की जांच रिपोर्ट के लिए गैर जनपद जाना पड़ता था लेकिन अब डेंगू की कंफर्मेटिव जांच के लिए मरीजों को गैर जनपद नही जाना पड़ेगा ।
इस अवसर पर प्राचार्य मेडिकल कालेज,डॉ० आर0पी0 सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० अशोक कुमार, सीएमएस महिला चिकित्सालय डॉ० रेखा रानी, जिला चिकित्सालय डॉ० राजेश कुमार,सह आचार्य माइक्रो बायोलॉजी डॉ० संजीव सहाय ,श्री अमित पाल,मनीष पटेल,महेन्द्र कुमार,अंकित कुमार, अंकित कुमार (कंप्यूटर ऑपरेटर), साजन कुमार सहित संबंधित उपस्थित रहे ।
