फतेहपुर । इमरजेंसी केस में शहर के जिला अस्पताल फतेहपुर में भर्ती मरीज जुबैदा खान पत्नी महमूद हसन उम्र 70 वर्ष सैय्यदवाड़ा जिला फतेहपुर है । मरीज को रक्त की कमी कारण डॉक्टर ने मरीज को एक यूनिट बी पॉजिटिव रक्त समूह की आवश्यकता बताई । मरीज के तीमारदार नसीम के पास रक्तदान करने वाला कोई नही था जिले में रक्त की कमी के चलते बी पॉजिटिव उपलब्ध था लेकिन ए पॉजिटिव की कमी थी । जैसे इसकी जानकारी सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम को हुई केस की जांच कर केस ग्रुप में डालते ही शादीपुर फतेहपुर निवासी व पत्रकार रवि कश्यप रक्तदान के लिए तैयार हो गए और जिला अस्पताल फतेहपुर रक्तकेन्द्र पहुचकर मरीज जुबैदा खातून के लिए अपना अठ्ठारवा रक्तदान किया । जिससे मरीज के तीमारदार को आसानी से रक्त उपलब्ध हो सका ।
इस मौके पर टीम से गुरमीत सिंह,जिला अस्पताल से अशोक शुक्ला ,कमला प्रसाद,दीपाली उपस्थित रहे ।
