– अधिवक्ता संघ बिंदकी का आंदोलन जारी रखने का निर्णय
– बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के निर्देश का अनुपालन होगा
– आम सभा की बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय
बिन्दकी/फतेहपुर । अधिवक्ता संघ बिंदकी की हुई बैठक में अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना को लेकर जमकर नाराजगी जताई और शासन प्रशासन की निंदा करते हुए अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई ना होने पर आंदोलन को चालू रखने का निर्णय लिया गया ।
#G20Bharat अधिवक्ता संघ #bindki की बैठक में अहम निर्णयलिया गया
अध्यक्ष और महामंत्री ने कहा कि @BarCouncilofUP का जो निर्देश होगा उसका अनुपालन होगा
– आम सभा की बैठक में वकीलों ने पुलिस के रवैए पर उठाया प्रश्नचिन्ह@barcouncilindia @PMOIndia @CMOfficeUP @ChiefSecyUP #heatwave pic.twitter.com/v93HA64uq9— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) September 7, 2023
वुधवार की दोपहर करीब 12:00 बजे नगर के तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ की एक बैठक हुई । जिसमें अधिवक्ताओं ने हापुड़ की घटना को लेकर जमकर नाराजगी जाहिर की तथा घटना की जमकर निंदा भी की गई । बैठक में हापुड़ के अधिवक्ताओं को न्याय दिलाने तथा दोषी पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग भी की गई । इस मामले में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई ने कहा कि दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की गई है । उन्होंने कहा कि आठ सितंबर को भी हड़ताल रहेगी सभी अधिवक्ता कलम बंद हड़ताल में रहेंगे । इसके अलावा उन्होंने बताया की उसी दिन 2:00 बजे उत्तर प्रदेश बार काउंसिल की एक बैठक इलाहाबाद में होगी । बैठक में तीन चार बजे तक जो भी निर्णय लिया जाएगा । उसका पालन किया जाएगा ।
#G20Bharat अधिवक्ता संघ #Bindki का आंदोलन जारी रखने का निर्णय
– बार काउंसिल आफ #उत्तर_प्रदेश के निर्देश का अनुपालन होगा
– आम सभा की बैठक में सर्व सम्मति से लिया गया निर्णय
कई वरिष्ठ वकीलों ने अपना मत रखा@PMOIndia @CMOfficeUP @barcouncilindia @BarCouncilofUP #Fatehpur #heatwave pic.twitter.com/ZrEIBKwRy3— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) September 7, 2023
बैठक में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई के अलावा महामंत्री सत्यार्थ सिंह गौतम तथा अधिवक्ता रामकरण सिंह,जय नारायण सिंह,सुरेश चंद तिवारी,आनंद शंकर वर्मा, नरेंद्र मिश्रा,लक्ष्मी शंकर यादव,प्रेमबाबू गुप्ता,सुरेश सिंह चौहान ,अशोक उत्तम,सुरेश चंद्र तिवारी,रमाकांत तिवारी,अश्विनी मिश्र तथा रंगपाल वर्मा,राम नारायण अग्निहोत्री,पंकज कुमार सहित तमाम लोग मौजूद रहे । सभा का संचालन अरुण द्विवेदी सहित ने किया ।
#G20Bharat अधिवक्ता संघ #bindki की बैठक में अध्यक्ष सुशील कुमार बाजपेई ने कहा कि @BarCouncilofUP का जो निर्देश होगा उसका पालन हम कर्मठता के साथ करेगे
उन्होने बताया कि एकजुटता ही संगठन की ताकत है@barcouncilindia @PMOIndia @CMOfficeUP @ChiefSecyUP #heatwave #UttarPradesh #Fatehpur pic.twitter.com/ecf2gzcAhI— Journalist Amit kumar 'देव' (@AmitKum995) September 7, 2023
