फतेहपुर । पूरा देश आज 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाता है । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में हिन्दी दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । जिसमें डायट के प्रवक्ता,जनपद के लगभग 120 शिक्षक/शिक्षिका,ए0आर0पी0,एस0 आर0 जी0,एल0एल0एफ0 की जनपदीय टीम ने प्रतिभाग किया ।

संस्थान के हिन्दी विषय के प्रवक्ता विनय कुमार मिश्र ने हिन्दी दिवस मनाने की महत्ता को रेखांकित करते हुए बताया कि 14 सितम्बर 1949 हिन्दी को भारत की राजभाषा के रूप में संविधान में अंगीकृत किया गया । भारतीयों ने इस तिथि को हिन्दी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया । इसीलिए हम प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को हिन्दी दिवस के रूप में मनाते । भारतीय संविधान के भाग 17 के अनुच्छेद 343 से 351में हिन्दी के बारे में बात की गई है ।
प्राचार्य डायट नजरुद्दीन अंसारी,बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव,राज्य सन्साधन समूह फतेहपुर के सदस्य राजेश त्रिपाठी ,जय चंद्र पांडेय, राधे श्याम दीक्षित एवं हिन्दी प्रेमियों द्वारा प्रवक्ता विनय मिश्र,हिंदी विषय के ए0आर0पी0 को सम्मानित किया गया ।
एल0एल0एफ0 की टीम द्वारा इस दिवस के अवसर और नवीन संदर्शिका सम्बन्धी कार्यशाला के समापन पर प्राचार्य, बी0एस0एस0,प्रवक्ता डायट विनय मिश्र,संजीव सिंह एवं राज्य सन्साधन समूह फतेहपुर के सदस्य राजेश त्रिपाठी ,जय चंद्र पांडेय,राधेश्याम दीक्षित को स्मृति चिह्न भेंट किया गया ।
