फतेहपुर । आजादी का अमृत महोत्सव योजना के अन्तर्गत प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम का आयोजन 11 से 30 सितम्बर तक निर्धारित है ।

निर्धारित कार्यकम के अर्न्तगत जनपद फतेहपुर के 13 विकास खण्डों की 54 ग्राम पंचायतों कमशः सलेमपुर,सोनारी,आकिल पुर ऐराना,मंझनपुर,गुरूसण्डी, महेशपुरमठेठा, शिवपुरी, कूरा, गाजीपुर,उमरपुर, खरगूपुरबरगला, ऐरायों मशायक, अजतूपुर, अमिलिहापाल,मगरेमऊ, ईमादपुर, सलेमाबाद, मो०पुर नेवादा, जखनी,आदमपुर, सरायँखरगू, करियामऊ, घूरीबुजुर्ग, सनगाँव , सरायँमोहनसलेमपुर,शाह,महोई,मुस्तफापुर,चौहट्टा, मिर्जापुर तालकेजमरॉवा,करैहा, कोर्राकनक, ओखरा कुवँरपुर, मवझ्या गुनीर, रजीपुर,शाहजहाँपुर, बरेठरखुर्द, छीछा, बिन्दौर, रेवरी ,रावतपुर,उमरकोला,खुर्मानगर,जरौली, कहिजरा, पनेरूआ, नोनारा,सिकन्दरपुर,फर्सा,डारीखुर्द, खदरा, कंशाही, कृपालपुर बिन्दा, किशनपुर कपिली व मुरारपुर में अमृत कलश यात्रा कार्यक्रम अर्न्तगत उत्सवी वातावरण में टीम के साथ प्रत्येक घर से मुटठी भर मिट्टी अथवा चुटकी भर अक्षत (चावल) प्राप्त किये जाने का कार्यकम सम्पन्न कराया गया है । जिसमें प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम रोजगार सेवक,आशा बहू,आंगनबाडी कार्यकत्री,पंचायत सहायक आदि उपस्थित रहे ।
