फतेहपुर । माटी के शिल्पियों का साक्षात्कार 21 सितम्बर को होगा ।
यह जानकारी देते हुए जिला ग्रामोद्योग अधिकारी फतेहपुर अजय कुमार सिंह ने बताया कि उ०प्र० माटीकला बोर्ड/उ०प्र० खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा संचालित योजना के अन्तर्गत जनपद में अधिकाधिक रोजगार सृजन के उद्देश्य से प्रदेश के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के माटीकला के कारीगरों/उद्यमियों/शिल्पियों के समन्वित विकास हेतु माटीकला टूल किट्स वितरण योजना संचालित है । जिसके क्रम में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय फतेहपुर द्वारा प्रेस विज्ञिप्ती जनपद के समाचार पत्रों के माध्यम से इच्छुक कुम्हारी कला का कार्य करने वाले व्यक्तियों से कुम्हारी कला के अन्तर्गत निःशुल्क चाक वितरण हेतु आवेदन पत्र मांगे गये थे ।
उक्त के अन्तर्गत कार्यालय में जिन आवेदकों ने आवेदन किया है । उनका साक्षात्कार मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में 21सितम्बर को विकास भवन सभागार में प्रातः 11.00 बजे से होगा ।
आवेदनकर्ता तद्नुसार सूचित हो और विकास भवन सभागार में 21 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे साक्षात्कार/ चयन हेतु उपस्थित हो ।
आवेदनकर्ता तद्नुसार सूचित हो और विकास भवन सभागार में 21 सितम्बर को प्रातः 11.00 बजे साक्षात्कार/ चयन हेतु उपस्थित हो ।
