कानपुर । थाना महाराजपुर क्षेत्र के अंतर्गत संदिग्ध परिस्थितियों में 18 वर्षीय युवती ने घर के अन्दर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा लिया । परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को इलाज के लिए कांशीराम अस्पताल ले गए । जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।
जानकारी के अनुसार महाराजपुर क्षेत्र के ब्रह्मदेव मन्दिर के पास निवासी की 18 वर्षीय बेटी अंजली ने घर के अन्दर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क कर संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगाकर आत्म हत्या करने का असफल प्रयास किया ।
घर के अन्दर से अचानक उठ रही लपटों व धुंए को देखकर परिजन मौके पर पहुंचे जब कमरे के अंदर दाखिल हुए तो आग का गोला बनी युवती को देखकर स्तब्ध रह गए ।
परिजनों ने अपने अथक प्रयासों से किसी तरह आग बुझाई लेकिन तब तक युवती बुरी तरह से झुलस चुकी थी । आनन फानन में परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को कांशीराम अस्पताल ले जाया गया । जहां चिकित्सकों ने युवती की हालत देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया । जहां युवती की हालत लगातार चिन्ता जनक बनी हुई । वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई ।
