फतेहपुर । अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर के दिशा निर्देशन में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की स्कीम के अन्तर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर में पराविधिक स्वयं सेवको का (एक दिवसीय-अभिमुखी करण प्रशिक्षण एवं चार दिवसीय मूलभूत प्रशिक्षण) इस प्रकार कुल पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाना है ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में नवचयनित समस्त पराविधिक स्वयं सेवको एवं प्रशिक्षकगण 26,27,28,29 व 30 सितम्बर 2023 को समय- 10ः00 बजे से 01ः30 बजे तक,स्थान- नई बिल्डिंग मीटिंग हाल, कमरा न0-76 जनपद न्यायालय फतेहपुर में उपस्थित होना सुनिश्चित करे एवं अधिक जानकारी के लिये कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर में सम्पर्क कर सकते है ।
