
– परिवारजनों और राजनीतिक दलों ने पुलिस की संवेदनहीनता और सुस्त कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
फतेहपुर /बकेवर : जनपद फतेहपुर की तहसील बिन्दकी के अंतर्गत कस्बा बकेवर के ग्राम मोहद्दीपुर में विगत दिनों 19 वर्षीय युवती शिवानी पुत्री विमल कुशवाहा 4 जुलाई को शाम घर से बाहर निकल गई थी शिवानी ।
परिजनों ने शिवानी को बुलाया परंतु बाहर से कोई आवाज नही आई तो परिवारजन चिंतित हो गए और चारो तरफ शिवानी को ढूढ़ने के लिए परिवार जन इधर उधर भटकते रहे । लेकिन शिवानी का कोई पता नहीं चला ।
शिवानी हत्याकांड को लेकर आज कुछ राजनीतिक दलों तथा परिवारजनों ने शिवानी के हत्यारों को फांसी देने की मांग को लेकर बकेवर थाना घेर कर बोला हल्ला । वही आज सपा की वरिष्ठ नेत्री कविता अग्निहोत्री व सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की अगुवाई में थाना बकेवर का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन के दौरान लोग बैनर और पोस्टर लेकर शिवानी के हत्यारों को गिरफ्तार किए जाने व सिफारिश करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे । इस दौरान प्रदर्शनकारी शिवानी के हत्यारों को फांसी दो फांसी दो….
और उनकी गिरफ्तारी हो और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे…….
मालूम हो कि बकेवर थाना क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीपुर में गत माह शिवानी कुशवाहा की हत्या कर उसे कुएं में फेंक दिया गया था । जिसका शव दूसरे दिन बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया था । शव बरामद होने के लंबे अंतराल में भी अभियुक्तों की गिरफ्तारी न होने से किशोरी के परिजन काफी क्षुब्ध थे और उन्होंने यह बात सपा नेत्री कविता अग्निहोत्री को बताया ।
जिसके बाद आज सपा नेत्री के नेतृत्व में थाने का घेराव कर प्रदर्शन किया गया ।
प्रदर्शन के दौरान बकेवर थाना प्रभारी निरीक्षक जयचंद भारती ने आकर प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त किया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी करके कड़ी कार्रवाई की जाएगी ।
थाना प्रभारी जयचंद भारती ने यह भी बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ किशोरी के नाखून आदि का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है । जिसकी रिपोर्ट आते ही एफआईआर में अन्य धाराओं को भी बढ़ाया जाएगा ।
शिवानी हत्याकांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जहानाबाद की वरिष्ठ सपा नेत्री कविता अग्निहोत्री,लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष आजम खान,अरविन्द कुशवाहा “जादूगर”,शिवम अग्निहोत्री,सत्यम अवस्थी,अश्वनी मिश्रा,सौरभ शुक्ला,लोकेंद्र, शिवम गुप्ता,अक्षय सचान,धीरेंद्र मौर्य,रवि यादव,पंकज यादव सहित सैंकड़ों ग्रामीण व मृतका शिवानी के परिजन मौजूद रहे ।
