– कार्यक्रम में मंत्री असीम अरुण होंगे मुख्य अतिथि ।
– बैंक,जिला उद्योग केंद्र,समाज कल्याण और अन्य संस्थाओं के लगेंगे स्टॉल ।
– उद्यमिता व रोजगार के लिए वित्तीय मदद की मिलेगी जानकारी ।
– कलेक्ट्रेट सभागार में छात्रों से मंत्री करेंगे संवाद
फतेहपुर । समाज कल्याण विभाग द्वारा रोजगार व उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए ‘अमृत काल में सहभागिता’ कार्यक्रम का आयोजन 11 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल प्रेक्षागृह में सुबह 11 बजे हो रहा है ।
कार्यक्रम में समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) असीम अरुण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे । इस मौके पर समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय से आये अधिकारी विभाग द्वारा चलाई जा रही रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी नागरिकों को प्रदान करेंगे ।
उत्तर प्रदेश सरकार युवाओं को उद्द्यामिता से जोड़ते हुए रोजगारपरक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है । समाज कल्याण विभाग मुख्यालय से आये अधिकारी कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी जिले के युवाओं को प्रदान करेंगे ।
इस मौके पर सिडबी, बैंक,जिला उद्द्योग केंद्र, मत्स्य विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी नागरिकों को रोजगार व उद्यमिता के प्रति जागरूक करेगे ।
कार्यक्रम में ऐसे सफल उद्यमी भी हिस्सा लेंगे जिन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर खुद को स्वावलंबी बनाते हुए दूसरों को भी रोजगार प्रदान किया है ।
इस मौके पर नागरिकों को उनके पसंद के रोजगार कार्यक्रम में पंजीकरण कर उद्यम संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता प्राप्त करने की जानकारी बैंकों द्वारा प्रदान की जाएगी । इसके अतिरिक्त दोपहर 1:00 बजे युवा संवाद कार्यक्रम राजकीय इंटर कॉलेज जीटी रोड में होगा ।
इस मौके पर मंत्री श्री असीम अरुण छात्रों के साथ संवाद करेंगे । जिसमें प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रदेश के युवाओं का प्रतिनिधित्व कैसे बढ़े और प्रतियोगी परीक्षा कि तैयारी को और बेहतर कैसे किया जाये इस पर चर्चा होगी ।
कार्यक्रम में सांसद व केंद्रीय राज्य मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति एवं सभी विधायक जय कुमार जैकी,विकास गुप्ता,राजेंद्र पटेल और श्रीमती कृष्णा पासवान उपस्थित रहेंगी ।
