बकेवर/फतेहपुर । थाना बकेवर एवं जहानाबाद क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन हेतु रिंद नदी के किनारे घाटों का उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव के निर्देशानुसार तहसीलदार अचलेश सिंह, नायब तहसीलदार अमरेश कुमार ने थानाध्यक्ष जहानाबाद के साथ सर्वेक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए जिससे शासन की मंशा के मुताबिक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा सके ।
