फतेहपुर । अमृत योजना के अंतर्गत फतेहपुर रेलवे स्टेशन के विस्तार एवं सुंदरीकरण के कार्य को धरातल में देखा जा रहा है । रेल यात्रियो की सुविधा हेतु रेलवे स्टेशन परिसर में 2 सेल्फी प्वाइंट का आवंटन किया गया साथ ही फतेहपुर रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण का कार्य तीव्र गति से जारी है ।
प्रधानमंत्री,रेलमंत्री,साध्वी निरंजन ज्योति कैबिनेट राज्य मंत्री/ सांसद फतेहपुर के अथक प्रयास से रेल यात्रियों की सुविधा हेतु अनेक ट्रेनों के ठहराव के साथ रेल यात्रियों की सुविधा हेतु आधुनिक निर्माण किया जा रहा है । दुर्गा मन्दिर हेतु अंडर पास का सर्वेक्षण कराया जा रहा है । जिसे आज किशन मेहरोत्रा सदस्य क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्श समिति व महेन्द्र गुप्ता सी एम आई की देखरेख में संचालित किया गया विषय मे रेल यात्रियों की सुविधा हेतु उपयोगी ट्रेनों के ठहराव की मांग निवेदित है ।
प्रधानमंत्री,रेलमंत्री रेल मंत्रालय सांसद फतेहपुर का फतेहपुर रेलवे स्टेशन के विकास एवं सुंदरीकरण हेतु किशन मेहरोत्रा सदस्य रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति प्रयागराज का आभार व्यक्त किया है ।
