कानपुर । महाराजपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरसौल कस्बे में कुशवाहा गेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराकर पलट गया ।
सूचना मिलते ही मौके में पहुंची पुलिस ने कंटेनर को साइड ले लगवा दिया और चालक कंटेनर को बाहर निकाला और कंटेनर चालक के चोट नही आई ।
मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे -2 में कानपुर से फतेहपुर की ओर जा रहा कंटेनर सरसौल गांव के पास तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा कर पलट गया । कंटेनर चालक ने बताया कि गुजरात से खाने का सामान लोड करके जौनपुर जा रहा था । कंटेनर चालक बाल बाल बच गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार शाकिर पुत्र रमजान निवासी राजस्थान का है । जो सरसौल के कुशवाहा गेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर डिवाइडर के ऊपर चढ़कर पलट गया । हादसे में चालक को लोगों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया है ।
सरसौल चौकी इंचार्ज ने बताया कि चालक गुजरात से कंटेनर में खाने का सामान लेकर जौनपुर जा रहा था । करीब रात को एक बजे के लगभग कुशवाहा गेस्ट हाउस के सामने तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित होकर हाईवे पर चढ़कर पलट गया ।
