फतेहपुर । आर एस एक्सेल स्कूल फतेहपुर में मिशन शक्ति के तहत जनजागरुकता अभियान का आयोजन किया गया । यह जानकारी देते हुए महिला कल्याण अधिकारी फतेहपुर ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत शासन की मंशानुसार आर एस एक्सेल स्कूल पटेल नगर फतेहपुर में जन जागरुकता अभियान का आयोजन किया गया विद्यालय में उपस्थित सभी बालिकाओं को शासन द्वारा संचालित 1090,108,112 आदि समस्त टोल फ्री नम्बंरो की जानकारी दी गयी एवं इस टोल फ्री नम्बरों की विशेषता को बारीकी से बालिकाओं को बताया गया ।

जन जागरूकता के दौरान विद्यालय में उपस्थित बालिकाओं को गुड टच बैड टच की जानकारी उपलब्ध कराते हुये महिला कल्याणकारी योजनाओं जैसे-मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, कोविड एवं सामान्य, निराक्षित महिला पेंशन योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी । साथ ही इन योजनाओ की जनमानस तक पहुंचाने जाने का आग्रह किया गया । जन जागरूकता के दौरान श्रीमती पूनम तिवारी महिला कल्याण अधिकारी, श्रीमति सरिता भारती जिला समन्वयक,प्रधानाध्यापक आरएस एक्सेल स्कूल आदि अध्यापक गण उपस्थित रहे ।
