फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक के निकट पर्यवेक्षण में आयोजित “मिशन शक्ति” चतुर्थ चरण नारी सशक्तिकरण अभियान अन्तर्गत कार्यवाही के अनुक्रम में समाज में नारी सुरक्षा व सम्मान एवं नारी स्वावलं बन हेतु जनपद के समस्त थानों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में महिला पुलिसकर्मी (शक्ति दीदी) व पुरूष पुलिसकर्मियों को शहरी एवं ग्रामीण अंचलों में भेजकर विभिन्न स्कूल/कालेज, दुर्गा पण्डालो एवं गांवों में चौपाल लगाकर महिलाओं/बालिकाओं को खुद की सुरक्षा हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरो 1090-वीमेन पॅावर लाइन,181-महिला हेल्प लाइन, 108-एम्बुलेंस सेवा,1076–मुख्यमंत्री हेल्पलाइन,112-पुलिस आपात कालीन सेवा,1098चाइल्डलाइऩ,102-स्वास्थ्य सेवा तथा थानों पर स्थापित महिला हेल्प डेस्क के बारे में विस्तृत जानकारी के साथ-साथ महिला सशक्तिकरण से संबंधित उ0प्र0 शासन की विभिन्न योजनाओं व प्राथमिकताओ के सम्बन्ध में भी जानकारी देकर जागरूकता संबंधी पंपलेट वितरित किया गया ।
इसी क्रम में जनपद के विभिन्न थानों की एन्टी रोमियो टीम द्वारा प्रमुख चौराहो एवं भीड-भाड वाले स्थानो एवं विद्यालय व कालेजो के आस-पास चेकिंग कर मनचलों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के दृष्टिगत अभियान चलाया गया ।
