फतेहपुर । आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर प्रदेश लखनऊ व जिलाधिकारी के आदेश में सहायक आयुक्त (खाद्य)-।। के निर्देश पर दीपावली,गोवर्धन पूजा एवं भाईदूज पर्व के अवसर पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों विशेषकर खोया,पनीर,दूध,दुग्ध पदार्थ निर्मित मिठाईया,नमकीन,ड्राईफूट, खाद्य तेल एवं वनस्पति, घी, रंगीन मीठे खिलौने आदि में मिलावट पर प्रभावी रोकथाम हेतु 10 नवम्बर 2023 तक चलाये जाने वाले विशेष अभियान के मद्देनजर आज मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 11 नमूनें संग्रहित किये गये तथा 1 कुन्तल खोया मूल्य लगभग 28000/ तथा 230 लीटर सरसों का तेल मूल्य 25300/ जब्त किया गया । खाद्य प्रतिष्ठान जिनके नमूना जांच हेतु संग्रहित किये गये । उनमें बालाजी स्वीट्स बिन्दकी से खोया का एक नमूना,सीता राम स्वीट हाउस से बर्फी का एक नमूना,शुभम गुप्ता स्वीट्स बिन्दकी से खोया का एक नमूना संग्रहित ।

गणेश शंकर मिश्रा स्वीट्स मुगल रोड बिन्दकी से खोया का एक नमूना संग्रहित व 1 कुन्तल खोया नष्ट कराया गया ।
सन्दीप स्वीट्स ललौली चौराहा बिन्दकी से छेना मिठाई का एक नमूना संग्रहित ।
चन्द्रिका देवी स्वीट्स ललौली चौराहा बिन्दकी से पनीर का एक नमूना संग्रहित ।
विकास गुप्ता स्वीट्स मुगल रोड बिन्दकी से खोया का एक नमूना संग्रहित किया ।
वही सोने लाल राजू किराना मलवा फतेहपुर से सरसों तेल का एक नमूना संग्रहित एवं 2 टिन 30 लीटर जब्त ।
विनोद कुमार साहू गंगानगर देवीगंज फतेहपुर से सरसों तेल का एक नमूना संग्रहित व 200 कि०ग्रा० जब्त ।
महेन्द्र मिश्रा जयरामनगर फतेहपुर से नमकीन व बेसन का एक -एक नमूना संग्रहित ।

उपरोक्त सभी संग्रहित नमूनों को जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला को प्रेषित किया गया । जॉच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत विधिक कार्यवाही की जायेगी ।
खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा समस्त खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, दुकानों में साफ- सफाई रखने, मिलावट रहित शुद्ध एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ बेचने व्यक्तिगत स्वच्छता का पालन करने तथा बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित नही करने मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया ।
टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य)- II देवेन्द्र पाल सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार दीक्षित,खाद्य सुरक्षा अधिकारी महेन्द्र कुमार यादव,अरविन्द कुमार सिंह,राम बाबू, धीरज कुमार दीक्षित,श्रीमती पूजा गुप्ता उपस्थित रही ।
