बिन्दकी/फतेहपुर । आज बुधवार को सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज लंका रोड बिन्दकी में आयोजित पेंटिंग,रंगोली,निबन्ध,भाषण, दीप सज्जा प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गये । इन प्रतियोगिता का आयोजन छात्र संसद एवं कन्या भारती द्वारा किया गया ।

दीप प्रज्जवलन के पश्चात मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया । इस दौरान उप जिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने कहा कि प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निखरती हैं । इस प्रकार के आयोजन सभी विद्यालयों में होने चाहिए । इससे वहुमुखी विकास होने से भारत का विकास होगा । साथ ही उन्होंने मतदाता रेजिस्ट्रेशन की विधियाँ बताई । उन्होंने पराली जलाने के नुकसान बताये ।

प्रधानाचार्य बलराम सिंह ने मुख्य अतिथि एसडीएम को अंग वस्त्र, पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और मौजूद सभी का आभार व्यक्त किया । कार्यक्रम का संचालन आलोक सिंह ने किया ।

वरिष्ठ समाजसेवी व विशिष्ट अतिथि लक्ष्मी चन्द्र ओमर मोना ने भी छात्र छात्राओं को शील्ड, प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया ।

वही विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी ने भी छात्र छात्राओं को शील्ड, प्रमाण पत्र दे कर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय, विशिष्ट अतिथि नायब तहसीलदार प्रतिमा द्विवेदी,विशिष्ट अतिथि समाज सेवी लक्ष्मी चन्द ओमर “मोना”,छात्र संसद प्रधानमंत्री आदर्श सिंह,कन्या भारती प्रधानमंत्री दिपाली सिंह,सभी अध्यापक अध्यापिका व सभी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे ।

पेन्टिंग में कृति उत्तम बाल वर्ग मे प्रथम, इलमा अशरफ किशोर वर्ग मे प्रथम, त्रिशा तरुण वर्ग मे प्रथम,भाषण में निष्ठा मिश्रा वाल वर्ग मे प्रथम,प्रियन्का सिंह किशोर वर्ग में प्रथम,अखिलेश सिंह तरुण वर्ग में प्रथम, निबन्ध में आयुष गुप्ता बाल वर्ग में प्रथम,अंशिका पटेल किशोर वर्ग में प्रथम ,आयुषी सिंह तरुण वर्ग मे प्रथम, रंगोली मे ज्योत्सना बाल वर्ग में प्रथम, उज्जवला किशोर वर्ग में प्रथम,स्नेहा सोनी तरुण वर्ग में प्रथम,दीप सज्जा में आदर्श मिश्र बाल वर्ग में प्रथम, प्रियांशी सिंह,किशोर वर्ग में प्रथम,वर्षा पटेल तरुण वर्ग में प्रथम घोषित किये गए ।
