फतेहपुर । आज गुरुनानक देव जी के 554वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में जिला अस्पताल में सर्व फार ह्यूमैनिटी द्वारा रक्त दान शिविर का आयोजन किया गया । जिसका उदघाटन मुख्य अतिथि रेलवे पेंशनर एशोसिएशन के सचिव जेपी सिंह,विशिष्ट अतिथि हरिहर गंज सभासद अतीश पासवान व चिकित्सा अधिकारी गामिनी ने फीता काट के किया ।

रक्तदान शिविर में 12 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया ।

रक्तदान करने वालो में अंकित शुक्ला, सिमरन सिंह,अंकित, उमंग मिश्रा,मयंक पाल,प्रभात सिंह,राहुल राजपूत, अखिलेश, राम आसरे, शिवम, रोहित,अमित ने रक्तदान किया व मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि व चिकित्सा अधिकारी ने रक्तदातो को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर सर्व फार ह्यूमैनिटी टीम से गुरमीत सिंह,कवल जीत सिंह, शोभित सिंह, गौरव पाल व जिला अस्पताल से एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर चंद्रावती, दीपाली वर्मा,अखिलेश, गोविंद,स्वाति,पूजा,कौशल श्रीवास्तव,शशि उपस्थित रहे ।
