फतेहपुर । आगामी 09 दिसम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु जिला जज की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई ।
यह जानकारी देते हुए अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण फतेहपुर ने बताया कि रणंजय कुमार वर्मा जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में आज समस्त न्यायिक अधिकारियो के साथ राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसम्बर 2023 के सफल आयोजन एवं अधिकाधिकवादो के निस्तारण के लिए जनपद न्यायाधीश के विश्राम कक्ष में बैठक आहूत की गयी ।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे रणंजय कुमार वर्मा न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसम्बर 2023 के सफल आयोजन के लिए सभी न्यायिक अधिकारियों से राष्ट्रीय लोक अदालत में लगाये गये समस्त वादो को सी0आई0एस0 पोर्टल में दर्ज करवाये जाने हेतु एवं अब तक प्रेषित की गयी ।
एम0वी0एक्ट के ई-चालान,धारा एन0आई0एक्ट, आपराधिक शमनीय वादो एवं अन्य प्रकार के वादो से सम्बन्धित सम्मन नोटिसो एवं तामीला सम्मन/नोटिसो के सम्बन्ध में जानकारी की एवं नोटिसो को शीध्र-अतिशीध्र निर्गत करने हेतु निर्देशित किया गया । जिससे सुलह-समझौता के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा वादो का निस्तारण हो सके और आम जनमानस को राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ मिल सके ।
इसके साथ ही राष्ट्रीय लोक अदालत 09 दिसम्बर 2023 हेतु बैठक में उपस्थित सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि 09 दिसम्बर 2023 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में पक्षकारो के आर्थिक स्थिति को देखते हुये एमवी एक्ट के ई-चालानो का अधिकाधिक संख्या में निस्तारण करे ।
उक्त बैठक में रणंजय कुमार वर्मा न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अखिलेश कुमार पाण्डेय,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट न० -01,प्रमोद कुमार गंगवार,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,मो० अहमद खाॅन,नोडल अधिकारी/राष्ट्रीय लोक अदालत/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,विनय तिवारी,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,अनिल कुमार, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,विनोद कुमार चैरसिया,अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,श्रीमती नित्या पाण्डेय,अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अविजीत भूषण, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश,राजबाबू, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट फतेहपुर,श्रीमती रोमा गुप्ता, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट-प्रथम,महेन्द्र सिंह पासवान,सिविल जज (सी०डि०)/एफ०टी० सी०,अनुपम कुशवाहा,अपर सिविल जज जू०डि० फतेहपुुर, श्रीमती अंकिता सिंह, सिविल जज जू0डि0 कोर्ट न0-02, श्रीमती भावना साहू, सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0/महिलाओ के विरुद्ध अपराधो से सम्बनिधत न्यायालय फतेहपुर, कु० श्वेता सिविल जज जू0डि0/एफ0टी0सी0 आदि न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे ।
