– कम्पोजिट विद्यालय, ज्ञान भारती मूलादेवी श्री कृष्ण जुनियर हाई स्कूल, नगर पालिका परिषद व नगर पालिका नेहरू इंटर कालेज बिन्दकी, सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिन्दकी, में उपलब्ध होगी यह सुविधा
बिन्दकी/फतेहपुर । आगामी लोकसभा निर्वाचन सूची में मतदाता का देखने व दर्ज कराने के एक बार कोड जारी किया गया जिसे स्कैन कर जानकारी हासिल करने के बिन्दकी नगर के कम्पोजिट विद्यालय कटरा मोहल्ला,नगर पालिका परिषद कार्यालय, नगर पालिका नेहरू इंटर कालेज, तहसील कार्यालयों में, सोहन लाल द्विवेदी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बिन्दकी, दयानन्द इंटर कॉलेज, होली चिल्ड्रेन स्कूल,कोतवाली,ज्ञान भारती मूलादेवी श्री कृष्ण जुनियर हाई स्कूल में व्यवस्था की गई है ।






यह जानकारी देते हुए उपजिलाधिकारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि आगामी लोकसभा निर्वाचन सूची में नाम देखने और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए एक बार कोड दिया गया । जिससे स्कैन कर सूची में नाम दर्ज है या नहीं ।
देखा जा सकेगा और इसी बार कोड के जरिए नाम दर्ज भी कराया जा सकेगा । मतदाताओं की सुविधा के लिए बिन्दकी नगर के कम्पोजिट विद्यालय कटरा मोहल्ला, ज्ञान भारती मूलादेवी श्री कृष्ण जुनियर हाई स्कूल, नगर पालिका परिषद बिंदकी कार्यालय व नगर पालिका नेहरू इंटर कालेज में व्यवस्था की गई है । जहां से यह सुविधा उपलब्ध होगी ।
