फतेहपुर : डॉ० नरेश कुमार प्रधानाचार्य राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर ने अवगत कराया कि आईटीआई में इस सत्र से ड्यूयल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के अंतर्गत विभिन्न व्यवसायों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा । ड्यूयल सिस्टम ऑफ ट्रेनिंग के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान फतेहपुर में व्यवसाय बेल्डर,काशमेटोलॉजी,स्वीन्ईग टेक्नोलॉजी और बिन्दकी संस्थान में विद्युत व्यवसाय के एकको में संस्थानों एवं उद्योगों दोनों में प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षर्थियों को प्रशिक्षित किया जाता है ।
इससे अभ्यर्थियों को निम्न लाभ प्राप्त होगे-
प्रशिक्षण के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध होता है ।
प्रशिक्षण के साथ-साथ उद्योगों में कार्य करने का अवसर प्राप्त होता है ।
संस्थान तथा उद्योगों में अधिक से सीखने का अवसर प्राप्त होता है ।
उद्योगों की आधुनिक मशीनों पर प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर मिलता है ।
उक्त हेतु एससीवीटी पोर्टल(www.scvtup.in) पर आईटीआई में प्रवेश हेतु दिनांक 04 अगस्त 2021 से 28 अगस्त 2021 तक फार्म भरे जा सकते हैं ।
