फतेहपुर । राज्य मार्ग चौडगरा-भोगनीपुर हाईवे सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे और उड़ती धूल राहगीरों के लिये जानलेवा साबित हो रहे है । भारी वाहनो के आवागमन के बीच अगर ओवर टेक करने की सोची तो गड्ढे मे जा सकते है । यह दुर्दशा गड्ढा मुक्त सड़क का दंभ भरने वाली सूबे की सरकार के नारों को झूठा साबित कर रही है ।
चौडगरा-भोगनीपुर राज्य मार्ग में कस्बा बकेवर क्षेत्र के आस पास ऐसा धूल का गुबार उड़ता है । जिससे बीमारियों का भी खतरा बढ़ रहा है । सड़क किनारे बालू मिट्टी उडकर आँखों मे घुस रही है । इसके साथ दमा रोग की वृद्धि को न्यौता दे रही है । साथ ही जानलेवा गड्ढे मौत को खुली दावत दे रहे है इन्ही बड़े-बड़े गड्ढो के कारण रोज जाम की स्थिति भी बन रही है । बाइक सवार घायल हो रहे है ।
शाहजहापुर,नामामऊ, बाबा कुआँ, कंशमीरीमोड़, पाही मोड़, पतारी मोड़,सकूराबाद से गुजरने वाले वाहन चालक अपनी जान हथेली मे लेकर ही चलते है । गड्डो से बचाव के चक्कर मे बड़े वाहन गाड़ी को इधर उधर मोड़ते हुए चलते है जिससे जल्दबाजी के चलते अक्सर दुर्घनाएं होती रहती हैं । गौरतलब बात है । इसी मार्ग पर से ही रोजाना जनप्रतिनिधियों के आवागमन लगा रहता है । लेकिन कोई सड़क की सुध नहीं लेता । सड़क की दुर्दशा के कारण क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश है ।
