फतेहपुर । विभिन्न स्थानों में कल 14 दिसम्बर को विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी श्रीमती सी. इंदुमती ने बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को योजनाओ से अच्छादित करने के लिए 14 दिसम्बर 2023 को पूर्वाह्न 10 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन जनपद के विकास खण्ड तेलियानी के ग्राम पंचायत-ठिठौरा,दुगरेई,ब्लाक भिटौरा के ग्राम पंचायत हसऊपुर,नरौली बुजुर्ग,ब्लॉक हथगाम के ग्राम पंचायत गाजीपुर खुर्द,कुंधन,ब्लॉक बहुआ के ग्राम पंचायत-पमरौली, सोनवर्षा, ब्लॉक धाता के ग्राम पंचायत-आलमपुर गेरिया,डेंडासाई, ब्लॉक मलवा के ग्राम भाऊपुर ,शिवराजपुर, ब्लॉक खजुहा के ग्राम पंचायत-केवई,खुरमाबाद,ब्लॉक हसवा बहरामपुर,टीकर में कैम्प व प्रचार वाहन के माध्यम से केंद्र/प्रदेश सरकार की योजनाओ से जागरूक करने के साथ ही पात्रों को योजनाओं से संतृप्त भी किया जायेगा,इसके लिए नोडल अधिकारी भी तैनात किए गए है । जिनकी देखरेख में कार्यक्रम संपन्न होंगे ।
उन्होंने नागरिकों से अपील किया है कि ज्यादा से ज्यादा कैम्प पहुंचकर योजनाओं का लाभ ले ।
