फतेहपुर । पूर्व दशम छात्र वृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष के लिए पात्र छात्र छात्राओं को आवेदन की अंतिम तिथि में बदलाव कर अब 15 जनवरी कर दी गई है ।
यह जानकारी देते हुए प्रसून राय,जिला पिछडा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्वदशम छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए जारी समय-सारणी के अनुसार समस्त वर्गो के पात्र छात्र/छात्राओं के ऑनलाइन आवेदन की तिथि 02 जनवरी 2024 तथा विद्यालय स्तर से आवेदन पत्रों को अग्रसारित करने की तिथि 15 जनवरी 2024 कर दी गयी है ।
उक्त के सम्बन्ध में समस्त शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य / प्राचार्य/ नोडल अधिकारी छात्रवृत्ति को सूचित किया जाता है कि अन्तिम तिथि की प्रतीक्षा किये बगैर नियमानुसार नवीन / नवीनीकरण आवेदन कराने के साथ ही सभी आवेदन पत्रों को समयान्तर्गत अग्रसारित कराना सुनिश्चित करें । जिससे कोई भी पात्र छात्र/ छात्रायें योजना से वंचित न रहे ।
