फतेहपुर । अमौली में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा शिविर का आयोजन किया गया ।
यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि विकास खंड अमौली में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा शिविर/कैम्प आयोजित किया गया । जिसमें 46 दिव्यांगजनों द्वारा प्रतिभाग किया गया । इस शिविर में 10 दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी निर्गत किए गए । यह भी अवगत कराना है कि विभाग द्वारा 14 दिसम्बर 2023 को विकास खण्ड – खजुहा में शिविर/ कैम्प आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है ।
इस शिविर में दिव्यांगजनों द्वारा निम्न अभिलेखों को अपने साथ लाना अनिवार्य है । जिससे आयोजित शिविर के माध्यम से दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके । साथ ही इस शिविर में पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित शादी अनुदान योजना का भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा ।
