फतेहपुर । जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि जनपद के आकांक्षी विकास खण्ड हथगाम के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, हथगाम में 20 दिसम्बर 2023 को आयोग की सदस्या की अध्यक्षता में बेंच/कैम्प का आयोजन किया जाना प्रस्तावित है । आयोजित कैम्प में लगभग 40 विभागों के स्टॉल लगाये जाने के साथ ही कैम्प में उपस्थित बच्चों की समस्यायें सुनी जाएगी तथा उनका सम्बन्धित विभाग द्वारा तत्काल निस्तारण कराया जाएगा इसके अतिरिक्त जिन बच्चों के आधार कार्ड नहीं बने हैं । उनका आधार कार्ड बनवाये जाने की कार्यवाही की जाएगी । जिन बच्चों के बैंक खाते नहीं खुले हैं । उनके बैंक खाते खुलवाये जायेगें तथा विभिन्न विभागों द्वारा संचालित ऐसे योजनायें जिनका विकास खण्ड हथगाम के पात्र बच्चों को लाभ नहीं प्राप्त हो रहा है । इसको दिलाये जाने का पूर्ण सम्भव प्रयास किया जाएगा । विकास खण्ड हथगाम जनपद के आम जनमानस से कहा है कि 20 दिसम्बर 2023 को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हथगाम में आयोजित 01 दिवसीय कैम्प में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का कष्ट करें ।
