– मेला में गृहिणियों ने की खूब खरीददारी, बच्चो ने उठाया झूले का लुत्फ
बकेवर/फतेहपुर । देवमई विकास खंड मुख्यालय में बूढ़ेश्वर महादेव के विशाल 77वें मेले में आज गुरुवार को भगवान श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया । देवमई गांव के प्रधान दिनेश पासवान ने बताया कि मेला शुक्रवार तक अपने भरपूर अंदाज में चलेगा । मेले में दूर-दूर से आये लोगो का तांता लगा है झूलों का बखूबी से बच्चें व महिलाएं आनंद ले रही है । दुकानों में 5 व 10 रुपये हरमाल की खरीदारी में लोगों का खासा असर दिखाई पड़ रहा है ज्यादा तर सस्ती हरमाल की दुकानों में भीड़ देखने को मिल रही है । इस मौके पर दर्शकों ने मेले बढ़-चढ़कर खरीदारी की । दर्शकों ने मेले में चाट,बतासे, आइसक्रीम ,बर्गर, चाऊमीन खा कर झूले का भी जमकर लुत्फ उठाया । वही सुरक्षा के नजरिये से पीएससी के जवानों की तैनाती की गई है मनचलों पर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है । खास कर महिलाओं के सुरक्षा की बात करे तो पुलिस की गस्ती हर तरफ चौकन्ना है ।
इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्यों द्वारा मेले की व्यवस्थाओं का बेहतर प्रतिबंध किया जा रहा है ।
इस अवसर पर मेला कमेटी संयोजक ग्राम प्रधान दिनेश उर्फ गुरु पासवान, मेला अध्यक्ष मान सिंह, मेला संचालक रामचंद्र पांडे, देवनारायण दुबे,अभिषेक अवस्थी आदि लोग मौजूद रहे और मेला व्यवस्था का जायजा लेते रहे ।
