– चक्की गाँव में गूजें कमल सिंह अमर रहे के नारे
फतेहपुर । आग से झुलसे सेना के जवान के शव का अंतिम संस्कार किया गया तो गाँव शोक की लहर मे डूब गया । हर ओर कमल की शहादत पर गर्व के साथ उनके जबांज जज्बे को सलाम किया गया । मलवा ब्लाक के चक्की गाँव के सेना मे हवलदार के पद पर कमल सिंह एएससी बटालियन हल्द्वानी मे कार्यरत थे । 11 दिसम्बर को यूनिट के बुक हाउस मे अचानक आग लग गई । अपनी जान की चिंता किये बिना आग से लड़कर फँसे साथियों को बचाने मे कमल सिंह 95 फीसदी झुलस गए । 13 दिसम्बर को जीवन की जंग हार गए । इस बलिदान की खबर से गाँव मे शोक था । गुरुवार को नायब सूबेदार जेपी सिंह की अगुवाई मे दस जवानो की टोली ने बलिदान को गार्ड आफ सलामी देकर अंतिम संस्कार कराया । तीन बहनो व दो भाईयो मे बलिदानी कमल सबसे छोटे थे । बड़े भाई लखन सिंह भी कोर सेना मे हवलदार है व तीन बहने बिनोद कुमारी,विमलेश कुमारी,सीमा सिंह है ।पत्नी गुड़िया बिलख उठी । दो पुत्रियों का रो रो कर बुराहाल रहा । गाँव मे भारत माता की जय, कमल सिंह अमर रहे के जयकारे लगते रहे ।
