फतेहपुर । बैरियर फ्री एक्सेसिबिलिटी की दृष्टिगत आज जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव द्वारा अपने कार्यालय में दिव्यांगजनों एवं वृद्ध जनों के सुगम्य आवागमन हेतु व्हीलचेयर की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई ।
इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पंकज यादव द्वारा कार्यालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि यदि कोई दिव्यांग व्यक्ति अथवा कोई वृद्ध जन जिन्हें आगमन में कोई परेशानी हो रही हो उन्हें व्हीलचेयर पर बैठा कर कार्यालय के अंदर पहुंचाया जाए ।
इस मौके पर कार्यालय के कार्मिकों सहित अरुण मिश्रा जिला समन्वयक समेकित शिक्षा एवं डॉ० विनोद कुमार खंड शिक्षा अधिकारी भिटौरा भी उपस्थित रहे ।
