– जागरुकता कार्यक्रम के तहत वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए
फतेहपुर । पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह के निर्देशन में व क्षेत्राधिकारी यातायात होरीलाल सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान सुंदर सिंह इंटर कॉलेज जय रामनगर में छात्र-छात्राओं को यातायात यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया । साथ ही साथ छात्र-छात्राओं स्कूल वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई गई और प्रचार प्रसार सामग्री वितरित की गई ।
यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा में जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ट्रैक्टर ट्राली पर आदि माल वाहक वाहनों पर रेट्रो रिफ्लेक्टर टेप लगाकर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया साथ ही दो पहिया वाहन चालक द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करने, चार पहिया वाहन चालक द्वारा सीट बेल्ट का प्रयोग न करने एवं चार पहिया वाहन पर काली फिल्म का प्रयोग करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई ।
